उत्तराखण्डकुमाऊं,

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

लालकुआं न्यूज़– प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की लालकुआं इकाई का गठन करते हुवे अनमोल सिंह अध्यक्ष और संतोष राठौर महामंत्री समेत 21 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ ली।

 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय इकाई द्वारा लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है, संगठन के प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा द्वारा उक्त घोषणा करते हुए बताया कि अनमोल सिंह अध्यक्ष, संतोष राठौर महामंत्री, अली रजा कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरजीत सिंह और गुरपिंदर सिंह उपाध्यक्ष, संदीप सिंह व रणदीप सिंह सचिव, योगेश प्रसाद और दिनेश कुमार संगठन मंत्री तथा अखिल कुशवाहा को मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ एयरपोर्ट के पास के जंगल में मिली युवक की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

 

 

संरक्षक मण्डल में कमलेश यादव, अनूप भाटिया तथा रामसागर यादव और विशेष आमंत्रित सदस्य में धर्मेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सुशील तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, कृष्णा शुक्ला, कुलदीप मिश्रा और हरमिंदर सिंह को बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में कल से सामान्य दरों पर दिये जायेगें स्थाई विद्युत कनेक्शन– डॉ मोहन बिष्ट

 

 

नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, इसके पक्षात सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ ली, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल संगठन के प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा ने कहा की जब तक बाईपास नहीं बन जाता तब तक वह लोग नो एंट्री का विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में 25 उप शिक्षा अधिकारी को मिली इन जिलों में प्रथम तैनाती