उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस में राज्य स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

लालकुआं न्यूज़– लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर वाद-विवाद, निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों से लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रोहित चंदोला ने प्रथम, निक्की ने द्वितीय तथा आदित्य जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में हाईटेंशन तार टूटकर ट्रक पर गिरा, भीषण आग में लाखों का वाहन जलकर राख

 

 

निबंध प्रतियोगिता में सुशीला राणा प्रथम, अंकिता जोशी द्वितीय और पूजा गोस्वामी तृतीय रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में निक्की प्रथम, चांदनी द्वितीय, जबकि गायत्री, रिया बिष्ट एवं कन्हैया भट्ट संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या प्रो अनीता सिंह ने की तथा संयोजन प्रो एल एम पांडे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, वार्ड सदस्य और पार्षदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

 

निर्णायक मंडल में डॉ आर के सनवाल, डॉ संजय कांडपाल, डॉ प्रदीप मंडल, डॉ हेमचन्द्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ सुनीता भंडारी, प्रो चंद्रावती जोशी, डॉ आईएम पंत व डॉ गीता तिवारी शामिल रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनोज कुमार जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तारीख का हुआ ऐलान, यूके बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी