उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी ने दो जनहित योजनाओं को दी मंजूरी, 16.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

देहरादून न्यूज़– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनहित से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कुल 16.95 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - लालकुआं से 9 हजार के नकली नोटों के साथ लालकुआँ निवासी सुनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखी (टिहरी गढ़वाल) को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के रूप में उच्चीकृत करने की स्वीकृति दी है। इसके लिए 14.83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (दुखद खबर) यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, कार में सवार दो लोगों की मौके पर हुई मौत।

 

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के विकासखण्ड भीमताल में ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड नैनीताल के अनावासीय कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 2.12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट के आदेश से निर्वाचन प्रक्रिया पर असमंजस, आयोग की याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव

 

 

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन दोनों योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ विकास कार्यों को गति मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाएं सुदृढ़ और सुलभ हों।