उत्तराखण्डकुमाऊं,

सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान, सीएम धामी ने दी बधाई

चमोली न्यूज़– देवभूमि उत्तराखंड में हुए पंचायत चुनावों में इस बार युवाओं का जलवा देखने को मिला है। कई युवा चेहरों ने राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है। इन्हीं में से एक नाम है प्रियंका नेगी का, जिन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में ग्राम प्रधान बनकर एक नया इतिहास रच दिया है।

 

 

प्रियंका नेगी को ग्राम पंचायत सारकोट की जनता ने ग्राम प्रधान पद के लिए चुना है। यह वही गांव है, जिसे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया हुआ है। चुनाव परिणामों में प्रियंका ने 421 मतों से जीत हासिल की, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 235 वोट मिले। प्रधानी चुनाव के लिहाज से यह जीत काफी अहम और प्रतीकात्मक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित, की 13 बड़ी घोषणाएं।

 

 

राजनीतिक परिवार से है ताल्लुक

प्रियंका नेगी का संबंध एक राजनीतिक परिवार से है। उनके पिता राजेंद्र नेगी पूर्व में दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। यही कारण है कि प्रियंका में शुरू से ही नेतृत्व की क्षमता रही है। उन्होंने राजनीति शास्त्र में स्नातक की डिग्री ली है और अब ग्रामीण राजनीति में एक नया चेहरा बनकर उभरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- आदर्श व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारी हितों के साथ ही क्षेत्र हितों के लिए भी कटिबद्ध रहने का लिया गया संकल्प

 

 

गांववासियों को है बड़ी उम्मीद

प्रियंका के जीतने के बाद गांववासियों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि प्रियंका की युवा सोच और ऊर्जा गांव के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर अब सारकोट में तेजी से काम होने की उम्मीद है।

 

 

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

प्रियंका नेगी की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। सीएम धामी ने कहा, “प्रियंका नेगी की यह जीत न केवल एक मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है, बल्कि यह महिला शक्ति और युवाओं की क्षमता का भी प्रमाण है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार मिलकर सारकोट गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगी और इसका मॉडल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ भारी बारिश से उफान पर आई सूखी नदी, तेज बहाव में बहा रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक, देखे वीडियो

 

 

 

मुख्यमंत्री और प्रियंका नेगी की टेलीफोन पर हुई बातचीत का वीडियो मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है।