उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता के हक की लड़ाई में ग्रामीण एकजुट, चाय पर चर्चा में जुटे 23 हजार

लालकुआं न्यूज़- वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के संयुक्त बैनर तले मां नंदा सुनंदा मंदिर एवं कन्या जूनियर स्कूल परिसर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार दलबीर सिंह कपोला ने की। कार्यक्रम में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं, अधिकारों, राजस्व गांव की वर्तमान स्थिति तथा इससे जुड़ी प्रशासनिक और सामाजिक चुनौतियों को प्रमुखता से रखा। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर बिंदुखत्ता के हित में एकजुट संघर्ष पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब बिंदुखत्ता है, तब हम हैं, उसके बाद पार्टी होगी। सभी से एक मंच पर आकर बिंदुखत्ता के अधिकारों के लिए सामूहिक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार

 

वक्ताओं ने जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा फाइल को करीब 16 माह तक लंबित रखने और बाद में वापस किए जाने पर नाराजगी जताई। इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वक्ताओं ने इसे बिंदुखत्ता की जनता के साथ अन्याय करार दिया। वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी एवं सचिव भुवन भट्ट ने जानकारी दी कि आगामी 11 जनवरी 2026 को वन अधिकार अधिनियम पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश से भू-स्खलन का खतरा: वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक मार्ग अग्रिम आदेशों तक बंद

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने वन अधिकार समिति के संघर्ष को मजबूती देने के लिए ₹23 हजार की सहयोग राशि भेंट की। ग्रामीणों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ मालगाड़ी की छत पर चढ़ा सिरफिरा युवक, डंडे से बिजली की तारों को हिलाने लगा, डंडे में करंट आने से बुरी तरह से झुलसा

 

 

कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य कविराज धामी ने किया। बैठक में कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, उमेश भट्ट, प्रमोद कॉलोनी, भगवान धामी, कमल दानू, बलवंत बिष्ट, दीपक जोशी, श्याम सिंह रावत, कैप्टन प्रताप सिंह, भरत नेगी, प्रमोद कालोनी, सुशील यादव, दान सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।