उत्तराखण्डकुमाऊं,

मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत जिलेभर में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान नैनीताल पुलिस अवैध मादक पदार्थों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मुखानी थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुखानी थानाध्यक्ष श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 81 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को रंगेहाथ दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पटवारी लेखपाल पेपर लीक मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

पहली गिरफ्तारी:

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गुड्डी पत्नी फिरोजी (उम्र 60 वर्ष), निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर को सैफी फॉर्म को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 40 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता हुआ नौवी के छात्र को पुलिस ने यहाँ से किया सकुशल बरामद

 

 

🔸 टीम में शामिल अधिकारी:

1- उप निरीक्षक मनोज अधिकारी

2- कांस्टेबल पूरन सिंह

3- महिला कांस्टेबल अचला गाड़िया

दूसरी गिरफ्तारी:

इसी स्थान से दूसरी कार्रवाई में मनीषा पत्नी नीरज (उम्र 25 वर्ष), निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 41 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल स्कूल बिन्दुखत्ता के सात होनहारों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

 

🔸 टीम में शामिल अधिकारी:

1- उप निरीक्षक अविनाश मौर्य

2- अवर निरीक्षक चंपा मेहरा

3- हेड कांस्टेबल हरीश मार्तोलिया

दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

👉 नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।