उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां दुकानों में लगी भयंकर आग, मौके पर मची अफरा तफरी, हुआ भारी नुकसान, देखे वीडियो

  • हल्द्वानी: छतरी चौराहे के पास भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख

हल्द्वानी न्यूज़– छतरी चौराहे के निकट नए बाजार में अचानक एक दुकान में भयंकर आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए भयावह रूप ले ली। देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी: 7 जिलों में आज येलो अलर्ट, 173 सड़कें बंद, अगले तीन दिन भी राहत के आसार नहीं

 

वही आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, लेकिन उनकी टीम घटनास्थल पर 15-20 मिनट की देरी से पहुंची। इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली, फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में हंगामा: हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, तोड़फोड़ और मारपीट का मामला दर्ज

 

 

घटना के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहाँ मां-बेटी की नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,