उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल के नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर रहेगा फोकस

नैनीताल न्यूज़- मंगलवार को नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस ललित मोहन रयाल ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की।

 

 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम रयाल ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य जिले में पहले से चल रही विकास योजनाओं को गति देना तथा मानसखंड परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना रहेगा। उन्होंने बताया कि माल रोड ट्रीटमेंट कार्य को भी तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेम्पो को टक्कर मारने के बाद चालक ने दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, फंसे टेंपो चालक का सिर हुआ धड़ से अलग

 

 

डीएम रयाल ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति पर नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि जिले के विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) ट्विटर ने उत्तराखंड के गवर्नर से लेकर मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिया झटका देखे की ओर बड़े नाम पड़े पूरी खबर

 

 

कार्यभार ग्रहण के पश्चात एडीएम विवेक राय, एडीएम शैलेन्द्र नेगी, सीडीओ अनामिका, एसडीएम नावाजिश खलीक, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार एवं एसडीएम बी.सी. पंत सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अचानक पद से इस्तीफे से सब हैरान, क्या लग सकता है भर्ती अभियान को झटका, पढ़े पूरी खबर।