उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

  • शहरवासियों को मिलेगी सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा

हल्द्वानी न्यूज़- शहर के लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने नई बसों को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मुख्य सचिव ने की पुष्टि चर्चाओं में रहा डेढ़ साल का कार्यकाल।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के नागरिकों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कभी बदल सकता है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

 

 

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अधिकतम सुविधा मिल सकेगी।

 

 

कार्यक्रम में कालाढूंगी, लालकुआं और भीमताल के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय गंगा में डूबने से युवक की हुई मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला शव।

 

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित की जा सके।