Uncategorizedउत्तराखण्डदेश

Aadhaar Rules 2026: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, अब इन नए दस्तावेजों से होगा अपडेट, बच्चों और विदेशियों के लिए भी बदले नियम

देशभर के करोड़ों आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UIDAI⁠ ने आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जानकारी अपडेट कराने की प्रक्रिया को पहले से आसान बनाया गया है।

 

नई व्यवस्था के अनुसार अब 30 से ज्यादा दस्तावेज आधार अपडेट के लिए मान्य होंगे। इनमें पासपोर्ट, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, बिजली-पानी का बिल, मैरिज सर्टिफिकेट, रेंट एग्रीमेंट, राशन कार्ड और कई सरकारी दस्तावेज शामिल किए गए हैं।

 

बच्चों के आधार नियम भी बदले
UIDAI ने बच्चों के आधार नामांकन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Head of Family (HoF) आधारित नामांकन को आसान बनाया गया है। जन्म प्रमाणपत्र को सबसे अहम दस्तावेज माना गया है। वहीं कुछ मामलों में बच्चों के बायोमेट्रिक सत्यापन को भी अनिवार्य किया गया है ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, सड़क हादसे में एक की मौत व 4 घायल, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे यात्री

 

विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था
नए नियमों के तहत अब OCI कार्डधारकों, नेपाल-भूटान के नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों के आधार की वैधता भी तय कर दी गई है। OCI कार्डधारकों और नेपाल-भूटान नागरिकों के लिए आधार की वैधता 10 साल रखी गई है, जबकि अन्य विदेशी नागरिकों के लिए यह उनके वीजा की अवधि तक मान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट, सावधान! कुमाऊं के तीन जिलों के लिए अगले 12 घंटे भारी

 

 

ऑनलाइन प्रक्रिया हुई आसान
UIDAI ने e-KYC और ऑनलाइन आधार अपडेट सिस्टम को भी सरल बनाया है। अब OTP आधारित e-KYC, Video KYC और पेपरलेस वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं के जरिए बैंकिंग और अन्य सेवाओं में आधार का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

जन्मतिथि और जेंडर अपडेट पर सख्ती
रिपोर्ट्स के अनुसार UIDAI ने जन्मतिथि और जेंडर अपडेट को लेकर भी सख्ती बढ़ाई है। कई मामलों में Date of Birth और Gender में बदलाव केवल एक बार ही करने की अनुमति दी जा रही है। बार-बार नाम या अन्य जानकारी बदलने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, दी बदनाम करने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार

 

UIDAI की सलाह
UIDAI ने लोगों को सलाह दी है कि आधार में पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज हर 10 साल में अपडेट जरूर करें ताकि सरकारी योजनाओं और आधार आधारित सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।