उत्तराखण्डकुमाऊं,

जिले में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

नैनीताल न्यूज़- अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जनपद में 8 अप्रैल 2026 को खराब मौसम की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जारी सूचना के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य के स्कूली बच्चो के बैग का बोझ कम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई पहल शुरू करते हुए 'बैग फ्री डे' लागू करने का लिया निर्णय, वर्ष में इतने दिन रहेगा ‘बैग फ्री डे’

 

मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने जनपद की जनता से आवागमन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने संबंधित तहसीलों, आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को क्षति संबंधी सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नामित सभी नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी, और पकड़े अवैध खनन से लदे वाहन

 

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में उसे तत्काल खुलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चौकियों और थानों को आपदा संबंधी उपकरणों तथा वायरलेस सेट सहित हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देवभूमि के इस गांव में नहीं मनाई गई जन्माष्टमी, पूरे गावं में परसा रहा सन्नाटा, भावुक कर देगी आपको ये वजह

 

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टॉर्च, छाता, हेलमेट सहित आवश्यक उपकरण अपने वाहनों में रखने के निर्देश भी दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति या क्षति की सूचना जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, टोल फ्री नंबर 1077 तथा राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0135-2710335, 2710334 पर देने की अपील की गई है।