उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी? CM धामी ने किया बड़ा ऐलान, जल्द होगी बैठक

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी के संबंध में जल्द बैठक आयोजित करने की बात कही है। हालांकि, मानदेय में कितनी वृद्धि होगी और नई दरें कब से लागू होंगी, इस पर अभी फैसला होना बाकी है।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को देहरादून नगर निगम में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर भी अपनी बात रखी।

 

 

सफाई कर्मचारियों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए जल्द बैठक की जाएगी। इससे कर्मचारियों को मानदेय बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी बढ़ोतरी की राशि और इसे लागू करने की समयसीमा स्पष्ट नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - इस जिले ने दो दिन आंगनबाड़ी-स्कूल बन्द करने को मजबूर प्रशासन, डीएम ने जारी किया ये आदेश

 

 

महर्षि वाल्मीकि के विचारों को किया याद

सीएम धामी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति की पहचान उसकी जाति या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके ज्ञान, कर्म और समाज के प्रति योगदान से होती है।

 

 

उन्होंने कहा कि रामायण सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्य का संदेश देती है। यह ग्रंथ प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवीय गरिमा का सम्मान करने की भी सीख देता है।

 

 

 

केंद्र सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि, निषादराज तथा माता शबरी को सम्मान दिए जाने का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां युवक ने लगाई यमुना में छलांग, CCTV में कैद हुई घटना

 

 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन योजना का भी जिक्र किया।

 

 

SC-ST विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और आवासीय सुविधाएं

सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा एक से 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जा रही है। इन वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में 15 निःशुल्क छात्रावास, पांच आवासीय विद्यालय और तीन आईटीआई संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पेट्रोल पंप कर्मचारी की दबंगो ने की बेहरमी से पिटाई, वीडियो हुआ वारयल

 

 

 

उन्होंने कहा कि अटल आवास योजना के तहत आवासहीन अनुसूचित वर्ग के परिवारों को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान है। इसके अलावा अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भी उल्लेख किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिले।

 

 

कार्यक्रम में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नगर आयुक्त आलोक पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।