उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव: 14वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट की मजबूत बढ़त, 260 वोट आगे

मतगणना जारी, विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तेज, अंतिम नतीजों का इंतजार

लालकुआँ न्यूज़- लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। 14वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दीवान सिंह बिष्ट 260 वोटों की बढ़त के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी से काफी आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुये बिन्दुखत्ता निवासी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

 

 

14वें राउंड में अध्यक्ष पद के लिए दीवान सिंह बिष्ट को 35 वोट मिले, जबकि नरेश चौधरी को 15 वोट प्राप्त हुए।

 

 

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेश भट्ट को 30, मनोज मोर्या को 5 और विशाल झा को 9 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार को 22, कृष्ण भट्ट को 17 तथा भुवन बिष्ट को 5 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सात दिन बाद मिला जवान का शव, SDRF और NDRF ने किया रेस्क्यू, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

महामंत्री पद के लिए नन्दन सिंह राणा को 33 वोट मिले, जबकि अमजद खान को 16 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पाण्डेय को 30 और सुजित गिरि को 16 वोट मिले।

 

 

संगठन मंत्री पद के लिए जीतू गुप्ता को 27 वोट मिले, जबकि करीम खान को 19 वोट प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान 6 मत अवैध घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां गुलदार का आतंक: चारा लेने गए बुजुर्ग को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 

 

मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, चुनावी मुकाबला भी रोचक होता जा रहा है। सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं।