उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

बाजपुर में हुये हादसे के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत को जौलीग्रांट के अस्पताल में किया गया भर्ती, कमर और गर्दन में आई चोट

हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में मंगलवार देर रात पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिससे हरीश रावत समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। पहले उन्हें काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार देर शाम डॉक्टरों की टीम ने पूर्व सीएम का चेकअप करने के बाद उन्हें और कार में उनके साथ सवार पार्टी के दो अन्य नेताओं को जौलीग्रांट में भर्ती किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गौरा देवी कन्या धन योजना के बच गए अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा पैसा, पढ़ें धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले

वही डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कमर व गर्दन में चोट आई हैं। कार में उनके साथ सवार कर्णप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमल रावत के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। अजय शर्मा के हाथ में चोट लगी है। वहीं, हर्रावाला निवासी कार चालक सुरेंद्र और पीएसओ नितिन मलिक ठीक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- गौला नदी से खनन सामग्री ला रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बिन्दुखत्ता निवासी युवक को मेरी टक्कर, गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती

वही कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता और हरीश रावत के करीबी मनोज नौटियाल ने कहा कि डॉक्टरों की टीम बृहस्पतिवार को सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फैसला करेगी कि उनकी छुट्टी कब करनी है।

मनोज नौटियाल ने कहा कि पूर्व सीएम ने हादसे का कारण सामने से एक तेज लाइट का चमकना बताया है। गाड़ी पर तेजी से लाइट पड़ी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी से पहाड़ जाने में यात्रियों को होगी दिक्कत, चुनाव ड्यूटी के चलते कल से टैक्सियां, रोडवेज और केमू बसों का न करे इंतजार

हरीश रावत जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे उस वक्त भी उनकी गर्दन में चोट लगी थी। इससे उबरने में उन्हे कई महीने लगे थे। अब सड़क हादसे के बाद दोबारा उनकी गर्दन में चोट आई है।