उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से भेंट कर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए दो रेफ्रिजरेटड वाहन का किया अनुरोध

देहरादून न्यूज़– प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दरोगा भर्ती परीक्षा पर आई अपडेट

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिसपर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका, दो दिन बाद होनी थी युवती की शादी


कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 'अखाड़ा' बना विवि परिसर, छात्राओं के दो गुटों में जमकर चले लात घुसे, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल