उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत को देखने पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर

उत्तराखंड न्यूज़- शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है और आज सुबह अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने ऋषभ पंत के फैन के रूप में उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए ऋषभ पंत का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करी।

यह भी पढ़ें 👉  लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे उत्‍तराखंड में हुए एक्टिव, कारोबारी से मांगी थी फिरौती, पुलिस ने पूर्व छात्रनेता सहित दो गिरफ्तार

ऋषभ पंत से अस्पताल में मिलने पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खैर, दोनों ने मुलाक़ात की और कहा की जल्द वो ठीक हो जाएंगे उनके अनुसार उनकी माता जी से मुलाक़ात की और डॉक्टरो ने भी बताया की वो जल्द ठीक हो जाएंगे। गौरतलब है कि पूरा देश क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ने भी यही कहा कि वह उनके फैन बन कर उनसे मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द स्वस्थ हो जाएंगे वह एक फाइटर हैं और हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं।