उत्तराखण्ड

देहरादून- (मौसम अपडेट) उत्तराखंड में अचानक पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, इन जिलों में 3 घंटे होगी झमाझम बरसात

देहरादून न्यूज़- अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच ठंड एक बार फिर लौटकर आती दिख रही हैं।

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं कहीं गरज के साथ आकाशी बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) जमीन कब्जा करने जैसी संगीन धाराओं पर धोखाधड़ी के आरोप में सचिवालय के इन अधिकारियों सहित 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज….. पड़ी पूरी खबर UK बुलेटिन पर….

 

जबकि मौसम विभाग ने बागेश्वर,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, एवं उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि होने के साथ-साथ बहुत हल्की बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच मौसम विभाग ने देवीधुरा में 0.4 देवाल में 0.2 शीतला खेत मथेला, चौवटिया और रानीखेत में 0.1 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक अप्रैल से लागू होगी यूपीएस, अधिसूचना जारी

 

 

मौसम विभाग ने रात्रि 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में बिजली चमकने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील लोगों से की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: 5 साल में बने 89 स्थायी निवास व जाति प्रमाण पत्र निरस्त