स्वास्थ्य

शरीर मे दिखे ये लक्षण तो समझ जाएं की शरीर की नसें हो रही है ब्लॉक, बिना देर किए पहुंच जाए डॉक्टर के पास

  • नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर के कई तरह के लक्षण नजर आ सकते है, आइए, जानते है इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है नसों में ब्लॉकेज की समस्या। नसों का काम शरीर के सभी अंगों तक खून और जरूरी पोषक तत्व पहुंचना होता है। ऐसे में, अगर नसों में किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। खराब खानपान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करने और स्मोकिंग के कारण नसों के ब्लॉक होने की समस्या हो सकती हैं।

नसों के कामकाज में रुकावट आने के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण  देखने को मिल सकते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करने से खतरे को टाला जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपकी नसें ब्लॉक हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में विश्व जल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

सीने में दर्द- अगर आपको अक्सर सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो यह नसों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। यह दर्द आराम करने से कम हो सकता है, लेकिन आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

थकान महसूस होना – अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर वक्त थकान महसूस होती है, तो यह नशे ब्लॉक होने का संकेत हो सकता है। अगर आप थोड़ा सा काम करके ही थक जाते हैं या आपको कमजोरी महसूस होती है, तो आपको एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  (शीत लहर- शिक्षा विभाग अपडेट), 15 जनवरी तक बंद रहेंगे उत्तराखंड के सारे स्कूल, आदेश जारी

सांस लेने में तकलीफ- नसों में ब्लॉकेज होने पर सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। जब ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके कारण सांस लेने में तकलीफ होती है। इस तरह की परेशानी महसूस होने पर आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।

हाथ-पैर ठंडे होना– सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपके हाथ पर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह नसों में ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है। कई लोगों को नसों में ब्लॉकेज के कारण हाथ पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हाथ पैरों में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, खराब एम्बुलेंस में फसे हेड इंजरी के मरीज को तत्काल दूसरी एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल

चक्कर आना- बार-बार चक्कर आना भी नसें ब्लॉक होने का लक्षण हो सकता है। वहीं, अगर आपको चक्कर के साथ बेहोशी आती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  यह दिल के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Disclaimer- इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।