देशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना ने पकड़ ली तेज रफ्तार, एक्टिव केस पहुंचे 7 हजार पार, 24 घंटे में 6 की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 7121 हो गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हुई है। केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनें और हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें।

 

 

देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो कुछ दिन पहले ये केवल 1000 तक सीमित लेकिन अब ये आंकड़ा 7000 की संख्या पार कर चुका है। जी हां, पूरे देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 7121 पहुंच गई है। बीते 15 दिनों कोविड के एक्टिव मामले 20 गुना तेजी से बढ़े हैं। फिलहाल पूरे देश में 7121 एक्टिव मामले हैं और बीते 24 घंटों में 6 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं इस दौरान 929 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल हैं। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बगाल और दिल्ली में भी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में आयोजित दो दिवसीय पखावज कार्यशाला का स्कूली बच्चों एवं संगीत प्रेमियों ने उठाया लुफ्त

 

 

 

 

जानें अपने राज्य का हाल

स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार, केरल में सबसे अधिक 2223 सक्रिय मामले हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र में 615 मामले हैं। दिल्ली में 757 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 1223, कर्नाटक में 459, पश्चिम बंगाल में 747, तमिलनाडु में 204, उत्तर प्रदेश में 229, राजस्थान में 138, पुडुचेरी में 15, हरियाणा में 125, आंध्र प्रदेश में 72, मध्य प्रदेश में 65, गोवा से 6, ओडिशा से 41, झारखंड में 10, जम्मू-कश्मीर में 9, छत्तीसगढ़ में 48, पंजाब में 33, उत्तराखंड में 3, मिजोरम में 0, असम में 6 और चंडीगढ़ में कोरोना के 3 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  GST काउंसिल का बड़ा फैसला: अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब, कई वस्तुओं और जीवनरक्षक दवाओं पर 0% टैक्स

 

 

 

कोरोना से बचने के उपाय

अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो आपको हर आधे घंटे में अपने हाथों को सैनिटाइज करने की जरूरत है। खास तौर पर कुछ खाने से पहले जरूर सैनिटाइज करें। इससे वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही संक्रमण से बचने के लिए सबसे पहले मास्क पहनें।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीओ अनिल कुमार जोशी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख वन संरक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा

 

 

 

बंद जगहों पर जाने से बचें

कोविड से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुली जगहों पर रहें और ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। अगर आप किसी बंद जगह या पार्टी में जाते भी हैं, तो कोविड की चपेट में आने का खतरा ज्यादा है। कुल मिलाकर आपको खराब वेंटिलेशन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।