उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई: 31.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 31.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

 

 

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रभावी चैकिंग और कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्री जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सीओ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस और SOG टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ परिवहन विभाग की स्कूली वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही, जिले में 132 गाड़ियों का किया चालान

 

 

2 अक्टूबर को अमृतपुर गेट के पास भीमताल रोड पर चैकिंग के दौरान नीरज मेहरा (उम्र 23 वर्ष, पुत्र मोहन सिंह मेहरा, निवासी वैलजली लॉज, वार्ड नं. 03, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 31.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में, यह है कार्यक्रम।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भीमताल पर मु0अ0सं0- 60/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक सुरेश निवासी बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) हाल वैलंबली लॉज हल्द्वानी से खरीदी थी। सुरेश के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहां प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने चिप्स और नमकीन की फैक्ट्री पर की छापेमारी

 

 

गिरफ्तारी टीम

1. थानाध्यक्ष भीमताल – श्री संजीत राठौड़

2. उ०नि० महेन्द्र राज सिंह

3. कानि० भुपेन्द्र ज्येष्ठा (SOG)

4. कानि० संतोष बिष्ट (SOG)

5. कानि० मनोज पंत (थाना भीमताल)

6. कानि० रविशंकर पाठक (थाना भीमताल)

 

पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस