उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में डीएम की बड़ी कार्यवाही, पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त

हल्द्वानी न्यूज़– जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने पांच व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

 

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ाद नगर निवासी साजिद नबी पुत्र रहमत नबी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं लाइन नंबर 18 निवासी मो. उस्मान पुत्र इश्तियाक अहमद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन समिति की बैठक में फिटनेस सेंटर, ओवरलोड और सीसीटीवी कैमरे का मामला छाया रहा

 

इसी क्रम में लाइन नंबर 6 आज़ाद नगर निवासी मो. गुफरान पुत्र मो. हाजी और लाइन नंबर 10 आज़ाद नगर निवासी शाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत तीन-तीन मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, मौके पर हुई मौत

 

इसके अतिरिक्त लाइन नंबर 5 बनभूलपुरा निवासी मो. जहीर पुत्र खालिद हुसैन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट, विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक और 12 वर्षीय किशोरी की मौत

 

इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनहित और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।