उत्तराखण्डकुमाऊं,

SSP नैनीताल के सख्त निर्देशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्रांसपोर्ट नगर से 11 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान के तहत SOG और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

 

यह कार्रवाई एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यहाँ देर रात दो गाड़ियों से हुडदंग मचा रहे युवकों का सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

 

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अक्टूबर की शाम गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास, नीम करौली प्रॉपर्टीज के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 12वें दिन भी पदयात्रा जारी, 27 सितंबर की रैली के लिए जनसंपर्क तेज

 

 

बरामदगी विवरण:

11 पेटी शराब जिसमें शामिल —
▪ 66 पव्वे McDowell’s Whisky
▪ 44 पव्वे 8 PM Whisky
▪ 24 बोतल Budweiser Beer
▪ 72 केन Budweiser Beer
▪ 19 हाफ बोतल McDowell’s Whisky
▪ 33 पव्वे Bacardi Lemon Rum
▪ 37 पव्वे Royal Stag Whisky
▪ 12 बोतल Captain Morgan Rum

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) यहाँ अंबेडकर जयंती से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय किशोर की मौत, चार गंभीर घायल

 

गिरफ्तारी टीम:

उ0नि0 राजेश जोशी (प्रभारी SOG)

उ0नि0 मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर)

का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)

का0 अरुण राठौर (SOG)

का0 अनिल टम्टा (चौकी टीपी नगर)

SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जनपद में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

(मीडिया सेल, जनपद नैनीताल)