उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

काशीपुर में बीच सड़क खूनी हमला! कार रुकवाकर 55 वर्षीय व्यक्ति को अगवा करने की कोशिश, तलवारों से ताबड़तोड़ वार; मेरठ रेफर

काशीपुर न्यूज़- उत्तराखंड के काशीपुर में कुण्डेश्वरी रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार रात करीब 9 बजे साईं मंदिर के पास हमलावरों ने कार रुकवाकर एक व्यक्ति को जबरन अपने वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान तलवारों, तमंचों और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

 

 

साईं मंदिर के पास गाड़ियां अड़ाकर रोका रास्ता

जानकारी के मुताबिक, साहब सिंह अपने साथियों सुखविन्दर सिंह, तरसेम सिंह और जगजीत सिंह के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार कुण्डेश्वरी रोड स्थित साईं मंदिर के पास पहुंची, तो आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अपनी गाड़ियां आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा-जल्द ही प्रदेश में लागू होगा यूसीसी

 

 

पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों में करनजीत सिंह पुत्र जसवन्त सिंह, मनजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ लवी विर्क पुत्र कृपाल सिंह और उनके अन्य साथी शामिल थे। आरोप है कि हमलावरों ने एकराय होकर साहब सिंह और जगजीत सिंह के साथ मारपीट की, जबकि सुखविन्दर सिंह को जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में डाल लिया।

 

 

चलती कार से कूदे, तलवारों से किया हमला

आरोप है कि हमलावरों के चंगुल से बचने के लिए सुखविन्दर सिंह चलती कार से नीचे कूद पड़े। इसके बाद हमलावरों ने उन पर धारदार तलवार से कई वार कर दिए। हमले में उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां गाय और बछड़े की निर्मम हत्या, हत्‍यारे दो बदमाश मुठभेड़ में हुए घायल, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

बताया गया कि शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

 

गंभीर हालत में मेरठ रेफर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद घायल को काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

पीड़ित साहब सिंह की तहरीर के आधार पर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अध्यक्ष प्रत्याशी को उम्र का गच्चा, नैनीताल जिले में अब तक 22 के पर्चे हुए निरस्त, हॉट सीट बनी ये पालिका

 

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित

काशीपुर के क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुण्डेश्वरी रोड पर हुई घटना को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

 

 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।