उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

काशीपुर न्यूज़- शनिवार को शहर में बेलजूडी स्थित ढेला नदी पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार चालक ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी बने उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन के महामंत्री, नई कार्यकारिणी की घोषणा

 

 

मृतक की पहचान सचिन पुत्र अथर सिंह (मूल निवासी ग्राम आजमपुर, थाना नूरपुर, जनपद बिजनौर) के रूप में हुई है। सचिन फिलहाल काशीपुर के मोहल्ला लहौरियान में अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ रह रहा था। वह शहर की एक मैकेनिकल वर्कशॉप में काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बैराज पर तैरता मिला युवक का शव, परिजनों ने की युवक की शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बिजनौर स्थित परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के युवा अब बनाना सीखेंगे गाड़िया और मिलेगा पैसा भी, समाज कल्याण विभाग जल्‍द करेगा टाटा मोटर्स के साथ करार

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बताया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।