उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिन्दुखत्ता- कारगिल शहीद की वीरांगना प्रेमा पपोला का आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज- कारगिल शहीद स्वर्गीय गोविंद सिंह पपोला की वीरांगना प्रेम पपोला उम्र 65 वर्ष निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पंचायतघर और बिंदुखत्ता में हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, एक घायल

 

प्रेमा पपोला के दो बच्चे हैं, दोनों का ही विवाह हो चुका है, बेटी का विवाह दिल्ली एवं बेटा देहरादून में निवास करता है, बीती रात लगभग 11 बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामला: IG STF की अध्यक्षता में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित

 

वही अस्पताल प्रशासन ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। दोपहर बाद उनका गमगीन माहौल में रानी बाग के चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक का विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन, प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने जमाया रंग