उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इन 5 जिलों में कल स्कूल व आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में आगामी 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

 

 

भारी बारिश के पूर्वानुमान और संभावित जोखिम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत जनपदों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भीमताल की हिल यूनिवर्सिटी में बीसीए छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 

 

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। साथ ही आमजन से भी सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर