उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता के भाष्कर जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, आईआईटी रुड़की में चयन

  • बिंदुखत्ता के भाष्कर जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, आईआईटी रुड़की में चयन

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता के इंद्रानगर- निवासी स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी के पुत्र भास्कर जोशी ने गेट परीक्षा में 98.33% गेट परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 1132 रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की से एमटेक में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में अपना स्थान पक्का किया है, 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक भास्कर जोशी की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) बेरोजगार युवाओं के लिए खबर, UKPSC ने भर्ती कैलेंडर किया जारी।

 

भास्कर वर्तमान में अपनी माता पुष्पा जोशी के साथ रहते हैं, उनके पिता पूरन चंद्र जोशी का 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था, इनका बड़ा भाई रोहित जोशी नोएडा में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप में सेवारत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

 

 

भास्कर जोशी बिंदुखत्ता निवासी पत्रकार दीप चंद्र जोशी के भाई हैं, भास्कर ने 2021 में बीटेक करने के बाद कहीं जॉब ना कर गेट की तैयारी प्रारम्भ की, नोएडा में भाई रोहित जोशी के साथ रहते हुए सेल्फ स्टडी की और बिना कोचिंग के उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, भास्कर की इस कामयाबी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक साधू ने की दूसरे साधू की हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद कबूला अपना जुर्म, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

जिसमें सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, चाचा मोहन चंद्र जोशी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, प्रदीप बिष्ट, चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, दीपेंद्र कोश्यारी, लक्ष्मण खाती सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हैं।