उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ एक साधू ने की दूसरे साधू की हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद कबूला अपना जुर्म, आरोपी गिरफ्तार।

बद्रीनाथ न्यूज़- यहाँ बद्रीनाथ धाम में एक साधू द्वारा दूसरे साधू की हत्या करने का मामला सामने आया है।वही पुलिस ने आरोपी साधू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक साधू आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार, सभी जिलाधिकारियों को किया गया अलर्ट

बद्रीनाथ थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक साधू थाने पहुंचा था। उसने बताया कि बीती सोमवार रात को उसने एक साधू की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस टीम भारत सेवा आश्रम की कुटिया में पहुंची। वही मामले की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, SOP जारी, लगेगा भारी जुर्माना, 06 साल की होगी जेल

बता दें कि बद्रीनाथ धाम में वर्तमान में लगभग 120 साधू-संत मौजूद हैं। अधिकांश साधू बद्रीनाथ धाम के आस्था पथ के किनारे भिक्षावृत्ति करते हैं, जबकि कुछ साधुओं की धाम में धर्मशालाएं व कुटिया भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ गौला नदी में नहाने गया 10 साल बच्चा नदी के तेज बहाव में बहा, यहाँ मिला बच्चे का शव