उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

बिंदुखत्ता- यहाँ सड़क पार कर रहे पूर्व सैनिक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुए गंभीर रूप से घायल। देखें वीडियो।


बिन्दुखत्ता न्यूज़- लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के काररोड में सड़क पार कर रहे पूर्व सैनिक को बाइक सवार ने मारी टक्कर।

जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक संगठन के कर्मठ जुझारू वरिष्ठ पूर्व सैनिक समाजसेवी खड़कनाथ गोस्वामी जी आज काररोड स्थित देवभूमि मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए रोड पार कर रहे थे, कि तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (गजब) यहां चोर कुल्हाड़ी लेकर पेट्रोल पंप में पहुंचा चोरी करने, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाय गया। जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राम मूर्ति बरेली के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- तीन सप्ताह में समाधान न हुआ तो आवारा गोवंश को हांककर तहसील लालकुआँ में बांधने को विवश होंगे ग्रामीण