उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ गौल-नंधौर नदी में बने तटबंध व सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। वही सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह सड़क हादसे से हुई शिक्षक की मौत मामले में जांच करेंगी। इसके बाद यदि विभाग दोषी पाया गया तो मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर में वृक्ष कटान के दौरान कल फिर रहेगा यातायात डायवर्सन

वहीं दूसरी तरफ गोला नदी और नंधौर नदी में पहले ही बरसात में तटबंध बह जाने के मामले में भी जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े तटबंद की शिकायत जिलाधिकारी के पास आई है। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के प्राविधानों के अनुपालन पर दिया जोर

वही जिलाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम धामी की अध्यक्षता में इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्ताव में लग सकती है मुहर।