उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: घर में चली गोली, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़- पंचायत घर स्थित गन्ना सेंटर के पास रविवार देर रात गोली चलने की सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की घर के अंदर ही गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और किन परिस्थितियों में घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नन्द-भाभी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, भाभी ने अपनी नंद के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर घायल

 

 

सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने फौरन फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गधेरे में डगमगाए विधायक के कदम, SDRF ने बहते गनर को बचाया – बोले MLA: "डीएम साहब… जरा सीएम को फोन लगाओ"

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और आरोपी का सुराग सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कर्मचारियों की उपस्थिति पर धामी सरकार सख्त, महीने में इतने दिन देरी से दफ्तार आए तो होगी कायर्वाही

 

 

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं।