उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पहाड़ों में बादल, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, तापमान सामान्य से ज्यादा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की आंख-मिचौनी देखने को मिल रही है। हालांकि फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से तीन से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा गए। शाम के समय बादलों की मौजूदगी के कारण बारिश के आसार बने, हालांकि देर रात तक वर्षा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता,

 

पर्वतीय क्षेत्रों में भी पूरे दिन धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एसटीएफ को मिली कामयाबी, दो हाथी दांत सहित तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि देहरादून में यह पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में न्यूनतम तापमान में लगभग आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

 

मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत चोटियों पर हल्के हिमपात की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ तहसील दिवस में कागजों के साथ पैसे लेकर तहसीलदार के पास पहुंचा युवक, जमकर हुआ हंगामा, रिश्वत देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

राजधानी देहरादून में भी दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और बीच-बीच में बादल छाने तथा हल्की वर्षा होने की स्थिति बन सकती है।