उत्तराखण्डगढ़वाल,

चारधाम यात्रा: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दो तीर्थ यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से गई जान।

उत्तराखंड न्यूज़- यहाँ सुबह 8 बजे मंदिर से कुछ दूर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। अन्य लोगों ने पुलिस के सहयोग से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

चारधाम यात्रा के दौरान बुधवार को दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। केदारनाथ दर्शन को आंध्र प्रदेश से आए एक बुजुर्ग यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि राजा मौली (70) दर्शन के लिए केदारनाथ आए थे। वह सुबह 8 बजे मंदिर से कुछ दूरी पर थे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। अन्य लोगों ने पुलिस के सहयोग से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, लालकुआँ सहित इन क्षेत्र में मेट्रो संचालित के लिए दिया मांग पत्र

वहीं यमुनोत्री धाम में मध्य प्रदेश के एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक यात्री के साथियों और पुलिस के जवानों ने शव को जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, काशीनाथ जोशी (67) बुधवार की शाम को यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। धाम के दर्शन के दौरान काशीनाथ बेहोश हो गए और हृदय गति रुकने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पानी के टैंक में गिरने से चार साल के मासूम की दर्दनाक मौत

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ तीर्थयात्री उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी कर रहे हैं। दोनों धामों में पांच दिन में करीब 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।