उत्तराखण्डकुमाऊं,

काशीपुर के किसान की हल्द्वानी में आत्महत्या पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि इस दुखद घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश को मिले 84 नए MBBS डॉक्टर, इन नौ पर्वतीय जिलों में दी गई तैनाती

 

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होमगार्ड को सीएम की सौगात, मिलेगा 200 रुपये प्रतिदिन भत्ता

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव: डोला भ्रमण में चोरों का तांडव, मंगलसूत्र-पर्स उड़े, चेन काटने का वीडियो वायरल

 

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।