उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी: नौगांव बाजार में बादल फटा, कई भवनों में पानी घुसा, वाहन बहकर बर्बाद

उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार क्षेत्र के स्योरी फल पट्टी में शनिवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई आपदा में एक आवासीय भवन गदेरे के मलबे में दब गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक भवनों में पानी और कीचड़ भर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नेशनल गेम्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में आठ IPS अफसर, दो हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, स्टेडियम सहित पूरे शहर में रखी जाएगी नजर

 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देवलसारी गदेरे में पानी का बहाव इतना तेज था कि एक मिक्चर मशीन, कई दुपहिया वाहन और एक कार मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। आपदा का खतरा देखते हुए कई परिवारों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों का रुख किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ उपचार के दौरान महिला दरोगा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, लगाए ये आरोप

 

 

पहले भी आया था पानी का उफान

इससे पूर्व खबर आई थी कि नौगांव से होकर गुजरने वाला नाला अतिवृष्टि के चलते उफान पर आ गया था। जिसके कारण बाजार क्षेत्र की कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। वहीं सड़क पर खड़े कई दुपहिया वाहन तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

 

 

फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर तैनाती की गई है।