उत्तराखण्डकुमाऊं,

जीजीआईसी दौलिया में सतत विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लालकुआं न्यूज़- पीएमश्री रा बा इंटर कॉलेज दौलिया में सतत विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ मुकेश सिंह नेगी व उप कोषागार ऑफिसर एचएस मिश्रा द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं कार्यशाला का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ भारती नारायण भट्ट द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जिला अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला को अल्मोड़ा ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, 2 घंटे चीड़ के जंगल में तड़पती रही प्रसूता

 

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम काजल जोशी, द्वितीय जिया, तृतीय प्राची बनोला छात्रों को पुरस्कृत किया गया एवं विद्यालय की सभी छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया, इस दौरान सतत विकास जागरूकता कार्यक्रम की स्लाइड भी दिखाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू से बचने के लिए भागी महिला, पहाड़ी से गिरने पर दर्दनाक मौत

 

वही कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य द्वारा सभी का अभिवादन एवं धन्यवाद दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से अभिलाषा कीर्ति, बीना मेहरा, प्रियंका चमयाल, बीना पंत, हेमा फुलारा, पंकज, बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बेसिक शिक्षा निदेशालय में बवाल: निदेशक और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक, महिला का मोबाइल छीना, वीडियो शामिल