उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जन्मदिन पर हादसा: बोलेरो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़– भीमताल रोड पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक अपने जन्मदिन के दिन काम से लौट रहा था।

 

 

जानकारी के अनुसार, हरतोला सतपुरी रामगढ़ निवासी पवन कुमार (25) पुत्र महेंद्र पाल बीएसएनएल के अधीन एक ठेकेदार के अधीन इंटरनेट कनेक्शन लगाने का कार्य करता था। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह काम पूरा कर बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। इसी दौरान अमृतपुर स्थित महर्षि स्कूल के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बागेश्वर के खान अधिकारी सस्पेंड, सीज होंगी सभी मशीनें, इस वजह से हाईकोर्ट हुआ सख्त, पेश हुए डीएम

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन और उसका साथी मोहित कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। मोहित का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पेयजल विभाग का गजब का काम, कनेक्शन लगा नही और भेज दिए हजारों का बिल, लगा ये आरोप

 

 

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को पवन का जन्मदिन भी था। परिजनों में हादसे की खबर से कोहराम मच गया।

 

 

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 45 लाख में MBBS एडमिशन का खेल! फर्जी फ्रीडम फाइटर सर्टिफिकेट मामले में दो गिरफ्तार