उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी देंगे करोड़ की सौगात, तैयारियों को अंतिम रूप

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नौ नवंबर को आयोजित होने जा रहे रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की करीब 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही लगातार जारी, अब इस अवैध निर्माण को किया सील

राजधानी देहरादून के एफआरआई मैदान में होने वाले मुख्य समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नियोजन विभाग उन योजनाओं की स्क्रीनिंग कर रहा है जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।

 

 

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रजत जयंती के अवसर पर राज्य को नई विकास योजनाओं का तोहफा भी दे सकते हैं। इनमें बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटाबाग में तैनात वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुबह सरकारी कमरे में मिले बेसुध

 

 

सचिव मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रजत जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- UKSSSC ने बदली परीक्षा तिथि: अब 16 नवम्बर को होगी सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी परीक्षा

 

 

प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य स्थापना की रजत जयंती को विकास के नए मील के पत्थर के रूप में मनाया जाए, ताकि उत्तराखंड अगले 25 वर्षों में ‘विकसित राज्य’ बनने की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ सके।