उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेंचुरी पल्प एन्ड पेपर में विश्व रक्तदान दिवस पर 195 लोगों ने किया रक्तदान

लालकुआं न्यूज़- विश्व रक्तदान दिवस पर सेंचुरी पल्प एन्ड पेपर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता एवं मुख्य मानव संशाधन अधिकारी आनंद त्रिपाठी द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में 195 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमे सेंचुरी कर्मचारियों व आस पास के लोगो द्वारा शिरकत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) भारी बारिश की आशंका के चलते कल जिले में सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टी घोषित

 

 

रक्तदान शिविर में दो टीमों द्वारा रक्त एकत्र किया गया, जिसमें डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल अस्पताल की डॉ सलोनी उपाध्याय एवं राजकीय सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी की डॉ उषा भट्ट की देखरेख में सफल रक्तदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ कैंची धाम जा रहे सैलानियों की कार खाई में गिरी, पुलिस ने सभी घायलों को हल्द्वानी भेजा।

 

वही कार्यक्रम में डॉ सुनील मधवार, डॉ सीमा मधवार, एचआर हेड डॉ अरुण प्रकाश पांडेय, महेंद्र कुमार हरित, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, संजय बाजपेयी, भरत पांडेय, दीपक कटारा, देवेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, कमल कुमार, डॉ राजेंद्र पाल व डॉ मनोहर लाल सहित भारी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के नकलची अभ्यर्थियों पर कार्यवाही जारी, अब इतनो पर लगा 5 साल के लिए प्रतिबंध