उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार के अंदर मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

लालकुआं न्यूज़– नैनीताल जिले के लालकुआं रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शनिवार को एक टैक्सी चालक का शव कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

मृतक की पहचान मदन राम पुत्र हरीश राम निवासी पोस्ट ग्राम आर्या, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदन राम लालकुआं क्षेत्र में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मौसम विभाग का हाई अलर्ट, यहाँ के जिलाधिकारी ने स्कूलों और आंगनबाड़ी में किया अवकाश घोषित..

 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी कार में काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो चालक सीट पर मदन राम बेसुध अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ 24 घंटे में ही बैकफुट पर आया शिक्षा विभाग, शिक्षकों को यातायात ड्यूटी पर लगाने संबंधी आदेश को किया निरस्त

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से मदन राम को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने कार और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि किसी भी अनहोनी या साजिश की संभावना को खारिज किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी की RO से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला दिल का दौरा पड़ने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव पर किसी गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।