उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल झील में मिला अज्ञात युवक का शव, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

नैनीताल न्यूज़- बुधवार सुबह नैनीताल में मॉलरोड के पास स्थित नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और नाव चालकों ने झील में शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे झील में नाव चला रहे चालकों की नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने 124 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही।

 

 

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक झील तक कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ रेल पटरी में युवक का दो हिस्सों में कटा शव हुआ था बरामद, इस क्षेत्र का रहने वाला निकाला मृतक युवक, पढ़े खबर

 

 

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।