उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये श्रद्धालु की पहाड़ पर पैदल चलते हुई हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम।

चारधाम यात्रा न्यूज़- उत्तर प्रदेश के आगरा से यात्री परिवार के साथ यमुनोत्री और बद्रीनाथ की तीर्थयात्रा पर गए थे। मंगलवार को पहाड़ पर पैदल यात्रा कर रहे थे। की तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इन पदो के लिए विज्ञापन हुआ जारी, पढ़िये पूरी खबर।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर उत्तर प्रदेश से आये तीर्थयात्री की पैदल मार्ग पर चलते हुए मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकीचट्टी पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विनोद कुमार अग्रवाल (55) निवासी 370- सेक्टर चार- बी, आवास विकास कॉलोनी, बोदला दहतोश, आगरा, उत्तर प्रदेश का रहने वाले थे। 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नहर में नवजात शिशु की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी, आस-पास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं..

हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या पहुंची चार

वह परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। शाम को विनोद कुमार जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए गए। वहां पैदल मार्ग पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने उन्हें जानकीचट्टी यात्रा अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कपाट खुलने से लेकर अभी तक यमुनोत्री धाम में हृदय गति से मरने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 4 हो चुकी है। जबकि, दो यात्रियों की मौत अलग कारणों से हुई है।