उत्तराखण्डमौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) अभी और सताएगी सर्दी, इन पांच जिलों में घने कोहरे ओर शीतलहर का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड राज्य में कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़तोड़ सर्दी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले 48 घंटे शीतलहर को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर के आसार हैं, जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कार सवार युवकों ने जमकर काटा हंगामा, हॉकी स्टिक से स्थानीय युवक को पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

मौसम विज्ञान केंद्र ने पौड़ी और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्र के कुछ भागों में उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने और चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत दिवस तथा पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना मौसम विभाग में जताई है मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की भी बात कही है। इधर रविवार को कोहरे की वजह से मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से रातें ज्यादा सर्द हों रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे और पाले की वजह से रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के अनुसार अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है। राज्य में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं होते दिख रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड शासन ने आधी रात में किये 4 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर.. देखिए लिस्ट