उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कार सवार युवकों ने जमकर काटा हंगामा, हॉकी स्टिक से स्थानीय युवक को पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास शुक्रवार रात कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। कार सवार चार युवकों ने हॉकी स्टिक से एक स्थानीय युवक को पीटा। लोगों को डराने के लिए कार सवार एक युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे चंद्रभागा पुल पर एक कार सवार युवकों की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। जब एक स्थानीय युवक ने बहस कर रहे इन कार सवार युवकों का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी स्टिक से युवक को पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: स्विफ्ट कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

यहां मौजूद लोगों को डराने के लिए युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं कार सवार युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर हरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहां जीजा ने साली के मोबाइल पर भेजा I LOVE U का मैसेज, पत्नी ने देखा मैसेज तो हुआ पति के साथ खूब विवाद, जाने फिर क्या हुआ....

कार का नंबर बाहरी राज्य का बताया जा रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि कार सवार युवक पर्यटक है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि कुछ युवकों ने कहासुनी होने पर फायर किया है। युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम।