उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

देहरादून-(बड़ी खबर) आउटसोर्सिंग से भर्ती करने वाले पोर्टल की हुई शुरुआत, अब सरकारी विभागों में मिलेगी नौकरी

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर मिलेगी सरकारी नौकरी

हल्द्वानी न्यूज़ :- सेवायोजना विभाग के निदेशक बीएस चलाल ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल की शुरुआत हो गई है। जिन सरकारी विभागों में वैकेंसी होगी वह पहले जैम पोर्टल से सेवाप्रदाता का चयन करेंगे। इसके बाद प्रयाग पोर्टल के जरिए भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: नौगांव बाजार में बादल फटा, कई भवनों में पानी घुसा, वाहन बहकर बर्बाद

सेवायोजना विभाग के सहायक निदेशक वाईएस रावत ने बताया कि अभ्यर्थी को आउटसोर्स पर काम करने के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अगर आपके भी खाली प्लॉट में भरा है पानी तो फौरन करवाएं खाली, वरना देना होगा भारी-भरकम जुर्माना

उन्होंने बताया कि वह सेवायोजना कार्यालय में पंजीकृत है पंजीयन संख्या, तिथि और पंजीयन प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद प्रयाग पोर्टल पर पंजीयन कर प्रोफाइल बनाया जा सकेगा। अगर सेवायोजना कार्यालय में पंजीकृत नहीं हो तो पहले अपना पंजीयन सेवा योजना कार्यालय में करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में कर्फ्यू समाप्त, डीएम ने आदेश किये जारी