उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) रोडवेज में इतने पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़– नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है की उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 सितंबर तक बरसेंगे बादल, उत्तरकाशी-बागेश्वर में रेड अलर्ट जारी

दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर- कंडक्टरों की कमी से हो रही है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- अजय भट्ट ने प्रमुख सचिव से फोन पर वार्ता कर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए

ऐसे में रोडवेज आउटसोर्स के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती करता है। अब तक जिस एजेंसी को यह जिम्मा दिया गया था, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसलिए रोडवेज ने नई एजेंसी के साथ अनुबंध के लिए निविदा निकाली है। महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने बताया कि इस एजेंसी के माध्यम से 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में एजेंसी से और डिमांड की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम कलोनी के निवासी स्टोन क्रेशर कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, पुलिस ने दो महिला एवं एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया