उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में हो रहे अवैध खनन को लेकर सख्त हुई सरकार, सभी जिलो के DM को दिये यह निर्देश।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में अवैध खनन की रोकथाम के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से अवैध खनन को रोके जाने के लिए उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली।

वही मुख्य सचिव ने कहा कि अवैध खनन को पूर्णतः रोके जाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएं। इसके लिए साप्ताहिक अथवा मासिक रूप से वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व के प्रकरणों में लगाए गए जुर्माने वसूलने के लिए अभियान चलाया जाए ओर साथ ही इसकी मासिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भी प्रेषित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ( बड़ी खबर) भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की करी घोषणा, इन पदाधिकारियों को दी जिमेदारी

मुख्य सचिव ने कहा कि अवैध खनन के लिए गठित जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार अवैध खनन पर कार्यवाही की जाए ओर साथ ही की गई कार्यवाही को डाटा लेक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने खनन विभाग को डाटा लेक पर इसके लिए फॉर्मेट शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फ्री इलाज पर फिर गहराया संकट, सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से जांच बन्द, पढ़े खबर

मुख्य सचिव ने खनन विभाग को अवैध खनन रोकने हेतु सभी आवश्यक प्रशिक्षण शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि पुलों के आसपास खनन को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BRP-CRP शिक्षकों की 900 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन हुए शुरू, ऐसे करे आवेदन

उन्होंने राजस्व भूमि पर नए लॉट्स चिन्हित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इससे वैध तरीके से खनन किए जाने पर अवैध तरीके से खनन की कम संभावनाएं होती हैं।