उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- 46 नगर पंचायतों में 15 का अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित

देहरादून न्यूज़- ओबीसी आरक्षण को गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने जनवरी में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी थीं। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में आबादी के आधार पर आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, 11 नगर निगमों में से दो में मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए जा सकते हैं। साथ ही 45 नगर पालिकाओं में से 13 और 46 नगर पंचायतों में 15 का अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए रिजर्व किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 24 घंटे खतरनाक! देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में रेड अलर्ट जारी, जिले में कई सड़के बंद

 

 

अध्यादेश को मंजूरी देने के लिए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को राज्यपाल का आभार जताया। अग्रवाल ने कहा, अब सरकार जल्द निकाय चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 6 जिलों में आज यलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी; नदियों का जलस्तर बढ़ा, 4 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

 

 

मालूम हो यह अध्यादेश काफी समय से राजभवन में विचाराधीन था। सूत्रों के अनुसार, अध्यादेश के सभी पहलुओं के विधिक परीक्षण के बाद इसे सरकार को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गोल्डन कार्ड में निजी कंपनी को शामिल करने पर विचार