उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ ट्यूशन टीचर से छात्र ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बात बताई, तो दी जान से मारने की देने धमकी, पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर।

देहरादून न्यूज़– यहाँ कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाली युवती के साथ वही पढ़ने वाले छात्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इससे वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया गया। वही मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

वही इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती कोचिंग सेंटर में पढ़ाती है। युवती के अनुसार उनके कोचिंग सेंटर में एक मोहित नाम का युवक भी पढ़ने आता था। पिछले साल जुलाई में वह उससे बात करने लगा। धीरे-धीरे दोनों में जान पहचान हो गई। कुछ दिनों बाद उसने इंस्टाग्राम पर मैसेज किए और उससे प्यार करने की बात कही। युवती ने उसका प्रस्ताव मान लिया और उससे बात करने लगी। इसी बीच मोहित ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। युवती भी राजी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत, दो घायल

आरोपी मोहित ने युवती से कहा कि उसकी भांजी घर पर ट्यूशन पढ़ना चाहती है। इसके लिए मोहित युवती को अपने घर ले गया और अपने परिजनों से भी मिलवाया। युवती का आरोप है कि वहां पर मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो परिजनों ने भी उसे धमकियां दीं। इसके बाद मोहित फिर से युवती से अक्तूबर 2022 में मिला और अपने साथ एक होटल में ले गया। वहां उसने फिर से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसने यह बात मोहित को बताई। इस पर मोहित ने उसका जबरन गर्भपात कराया और उसे गोली मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट- 69.94% हुआ मतदान 996 वोट पड़े