उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- (अच्छी खबर) युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द होगी इतने पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में युवाओं के सामने जल्द ही रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। इस कड़ी में पुलिस में 1500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को अब रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पुलिस विभाग में कुछ समय पहले सहायक सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित हुए हैं। इन पदों के सापेक्ष शासन ने 1700 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति करते हुए इन्हें एएसआई बनाया है। वही हेड कांस्टेबल की पदोन्नति से रिक्त पदों पर कांस्टेबल पदोन्नत किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगो की मौत, 1 गंभीर, पढ़े पूरी खबर

अब विभाग में कांस्टेबल के लगभग 1550 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में घोषणा की थी। इस क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पदों को भरने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए इसका अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ रेलवे ने एक बार फिर शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

इस समय प्रदेश में थाने व चौकियों में कांस्टेबल की खासी कमी महसूस की जा रही है। इससे रात्रि गश्त में भी दिक्कत हो रही है। वहीं प्रदेश में इस समय वर्षाकाल के कारण जगह-जगह पुलिस को राहत व बचाव कार्यों में भी जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन अब इन पदों को भरने की कवायद में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका, दो दिन बाद होनी थी युवती की शादी

अभी यह विषय भर्ती में आरक्षण और इसकी प्रक्रिया को लेकर लंबित चल रहा है। इसके बाद विभाग जल्द ही प्रस्ताव आयोग को भेज देगा। वही पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब जल्द ही प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा।